वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षित रहें
Huru में, आपके पैसों और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
स्कैम पहचानने, अपना अकाउंट सुरक्षित रखने और संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने का तरीका जानें।

आम धोखाधड़ी और स्कैम को कैसे पहचानें
Huru में, आपके पैसों और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। धोखेबाज़ लगातार अपने तरीके बदलते रहते हैं, और फ़र्ज़ी मैसेज, फ़ोन कॉल, वेबसाइटों और डिजिटल पेमेंट स्कैम के ज़रिए लोगों और कारोबारों को निशाना बनाते हैं। जागरूक रहना सुरक्षित रहने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है।
फ़िशिंग स्कैम
धोखेबाज़ खुद को किसी भरोसेमंद संस्था का बताकर फ़र्ज़ी ईमेल, SMS या WhatsApp मैसेज भेजते हैं, ताकि आपके पासवर्ड, OTP या अकाउंट की जानकारी चुरा सकें। संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक न करें, और न ही अपनी जानकारी किसी के साथ शेयर करें। Huru आपसे कभी भी आपका कार्ड नंबर, CVV, ATM PIN या OTP नहीं माँगेगा।

फ़र्ज़ी पहचान वाली कॉल
धोखेबाज़ खुद को किसी बैंक, फ़िनटेक कंपनी, सरकारी विभाग या कस्टमर सपोर्ट टीम का, यहाँ तक कि सीधे Huru का बताकर भी आपको कॉल कर सकते हैं, ताकि आपको झाँसे में लेकर आपसे संवेदनशील जानकारी शेयर करवा सकें या पेमेंट करवा सकें। अगर आपको कोई शक हो, तो तुरंत कॉल काट दें और हमारी कस्टमर सपोर्ट टीम को इस कॉल की रिपोर्ट करें।

कार्ड और पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी
बिना अनुमति के कार्ड का इस्तेमाल, फ़र्ज़ी पेमेंट लिंक और धोखेबाज़ मर्चेंट (दुकान/विक्रेता) ऑनलाइन पेमेंट के आम स्कैम हैं। मर्चेंट की जाँच करके, संदिग्ध पेमेंट लिंक से बचकर और अपने लेनदेन पर नियमित रूप से नज़र रखकर सुरक्षित रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।

फ़र्ज़ी ऐप और वेबसाइटें
धोखेबाज़ असली जैसे दिखने वाले फ़र्ज़ी ऐप और वेबसाइटें बनाते हैं, ताकि आपकी लॉगिन जानकारी, OTP और वित्तीय जानकारी चुरा सकें। ऐप हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें, और कोई भी लॉगिन जानकारी डालने से पहले वेबसाइट का पता (URL) जाँच लें।
Huru की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप डाउनलोड करने के लिंक

फ़र्ज़ी कस्टमर सपोर्ट
धोखेबाज़ कॉल, ईमेल या मैसेजिंग ऐप पर खुद को Huru का कस्टमर सपोर्ट एजेंट बता सकते हैं, ताकि यूज़रों को झाँसे में लेकर उनसे संवेदनशील जानकारी शेयर करवा सकें या उनके अकाउंट का एक्सेस हासिल कर सकें। OTP, पासवर्ड या कार्ड की जानकारी कभी शेयर न करें, और किसी भी अनुरोध की जाँच के लिए हमेशा आधिकारिक सपोर्ट चैनलों से ही संपर्क करें।

खुद को कैसे सुरक्षित रखें
क्या करें
भरोसा करने से पहले जाँच लें
जो भी व्यक्ति खुद को किसी सरकारी विभाग, बैंक, डिलीवरी कंपनी, टेलीकॉम सेवा प्रदाता, एम्प्लॉयर या Huru की ओर से बताए, उसकी पहचान की हमेशा पुष्टि करें।
सिर्फ़ आधिकारिक चैनल इस्तेमाल करें
कोई भी सेवा आधिकारिक ऐप, बुकमार्क की हुई वेबसाइटों या भरोसेमंद संपर्क नंबरों के ज़रिए ही इस्तेमाल करें।
वेबसाइट का पता (URL) ध्यान से जाँचें
कोई भी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी डालने से पहले देख लें कि पते में गलत स्पेलिंग, अतिरिक्त अक्षर या कोई असामान्य डोमेन तो नहीं है।
मल्टी-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) चालू करें
अपने डिवाइस पर बायोमेट्रिक सेट करें और Huru ऐप में लॉगिन के लिए इसे चालू करें।
कार्ड का इस्तेमाल और लिमिट मैनेज करें
Huru ऐप से अपना कार्ड सुरक्षित तरीके से मैनेज करें, कार्ड को कुछ समय के लिए लॉक/अनलॉक करें, लेनदेन की लिमिट तय करें, या गलत इस्तेमाल का शक होने पर उसे तुरंत ब्लॉक करें।
अपने लेनदेन पर नियमित रूप से नज़र रखें
संदिग्ध गतिविधि को समय रहते पहचानने के लिए अपने अकाउंट की गतिविधि, कार्ड का इस्तेमाल और नोटिफ़िकेशन बार-बार देखते रहें।
लेनदेन के अलर्ट सेट करें
पेमेंट, ट्रांसफ़र और लॉगिन की कोशिशों के लिए SMS, ईमेल या पुश नोटिफ़िकेशन चालू करें।
कार्ड की लिमिट तय करें और इस्तेमाल मैनेज करें
आप Huru ऐप से कार्ड की लिमिट तय कर सकते हैं और अपना Huru कार्ड लॉक या अनलॉक भी कर सकते हैं।
डिवाइस और ऐप अपडेट रखें
फ़ोन, ब्राउज़र, ऑपरेटिंग सिस्टम और पैसों से जुड़े ऐप के सुरक्षा अपडेट बिना देर किए इंस्टॉल करें।
ऐप सिर्फ़ भरोसेमंद ऐप स्टोर से डाउनलोड करें
Apple App Store या Google Play Store जैसे आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करें।
QR कोड और पेमेंट लिंक से सावधान रहें
स्कैन या क्लिक करने से पहले जाँच लें कि इसे किसने और किस मकसद से भेजा है।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखें
Emirates ID की जानकारी, OTP, CVV नंबर, PIN, पासवर्ड और ऐप की लॉगिन जानकारी को गोपनीय रखें।
सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन इस्तेमाल करें
पब्लिक वाई-फ़ाई पर पैसों का लेनदेन करने से बचें।
संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें
कोई भी असामान्य गतिविधि या बिना अनुमति के हुआ लेनदेन दिखते ही Huru कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें।
परिवार के लोगों और कर्मचारियों को जागरूक करें
धोखेबाज़ अक्सर बुज़ुर्गों, युवाओं और व्यस्त कामकाजी लोगों को निशाना बनाते हैं।
जल्दबाज़ी में कोई कदम उठाने से पहले रुकें और सोचें
धोखेबाज़ आम तौर पर धमकी देकर, जल्दबाज़ी का माहौल बनाकर या “सीमित समय” जैसे दबाव के हथकंडे अपनाकर घबराहट पैदा करते हैं।
क्या न करें
OTP, ATM PIN या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें
Huru आपसे यह जानकारी कभी नहीं माँगेगा।
अनचाही कॉल या मैसेज पर आँख मूँदकर भरोसा न करें
असली दिखने के लिए धोखेबाज़ फ़ोन नंबर, लोगो या ईमेल पतों की नकल कर सकते हैं।
संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें
ख़ासकर SMS, WhatsApp, ईमेल, सोशल मीडिया या अनजान विज्ञापनों से आए लिंक पर।
अनजान स्रोतों से ऐप इंस्टॉल न करें
फ़र्ज़ी ऐप आपकी लॉगिन जानकारी चुरा सकते हैं या आपके डिवाइस की गतिविधि पर नज़र रख सकते हैं।
किसी को भी दूर से अपने डिवाइस का एक्सेस न दें
धोखेबाज़ मदद करने के बहाने आपसे स्क्रीन-शेयरिंग या रिमोट-कंट्रोल ऐप इंस्टॉल करने को कह सकते हैं।
दबाव के हथकंडों में न फँसें
“आपका अकाउंट तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा” जैसे मैसेज आम तौर पर घबराहट पैदा करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
बिना ज़रूरत कार्ड की जानकारी सेव न करें
ख़ासकर ऐसे डिवाइस पर, जिन्हें दूसरे लोग भी इस्तेमाल करते हैं, या अनजान वेबसाइटों पर।
अलग-अलग अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल न करें
किसी एक प्लेटफ़ॉर्म पर डेटा लीक होने से कई अकाउंट खतरे में पड़ सकते हैं।
बिना अनुमति के हुए छोटे लेनदेन को नज़रअंदाज़ न करें
धोखेबाज़ बड़ी चोरी की कोशिश से पहले कभी-कभी छोटी रकम काटकर कार्ड को आज़माते हैं।
सोशल मीडिया पर संवेदनशील जानकारी शेयर न करें
सबको दिखने वाली जानकारी की मदद से धोखेबाज़ आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं या सुरक्षा सवालों के जवाब दे सकते हैं।
अनजान QR कोड स्कैन न करें
फ़र्ज़ी QR कोड आपका पेमेंट किसी और के पास भेज सकते हैं या जानकारी चुरा सकते हैं।
प्रोफ़ेशनल दिखने वाली वेबसाइटों को असली न मान लें
फ़र्ज़ी प्लेटफ़ॉर्म असली ब्रांड और वित्तीय संस्थानों की हूबहू नकल कर सकते हैं।
अपने अकाउंट में पुरानी संपर्क जानकारी न रहने दें
पक्का करें कि आपका मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेटेड हों, ताकि आपको सुरक्षा अलर्ट मिलते रहें।
धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने में देर न करें
तुरंत रिपोर्ट करने से धोखाधड़ी को रोकने या उसमें गया पैसा वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।
धोखाधड़ी की तुरंत रिपोर्ट करें
अगर आपको किसी धोखाधड़ी का शक हो, तो तुरंत Huru की कस्टमर सपोर्ट टीम से संपर्क करें
हमें कॉल करें
048732999
हमें ईमेल करें
help@huru.co
हमसे कैसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक चैनल
www.huru.co
hellohuru
@huru.co
@huru.co
Hellohuru
huru-co
help@huru.co
048732999
फ़र्ज़ी चैनलों से सावधान रहें
धोखेबाज़ मिलती-जुलती वेबसाइटें बना सकते हैं
वेबसाइट का पता (URL) ध्यान से जाँचें और ऐसी साइटों से बचें, जैसे www.hurru.co, www.huruu.co आदि।
गैर-आधिकारिक चैनलों से Huru के नाम पर आए किसी भी संदेश का कभी जवाब न दें
खुद को Huru का कस्टमर सपोर्ट बताने वाले धोखेबाज़ मिलते-जुलते ईमेल पतों से आपसे संपर्क करने की कोशिश कर सकते हैं, जैसे help@hurru.com, help@huruu.ae