हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं?
आम सवालों के जवाब हमारे सवाल-जवाब में देखें। अगर फिर भी आपको और मदद चाहिए, तो बेझिझक हमारे कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें।
रेफ़रल और कैशबैक इनाम
Huru से अपना पहला मनी ट्रांसफ़र सफलतापूर्वक पूरा करते ही आपका इनवाइट लिंक अनलॉक हो जाएगा।
सफल लेनदेन के 5 दिनों के अंदर कैशबैक क्रेडिट कर दिया जाएगा।
ये स्टेप फ़ॉलो करें:
- अपना पहला ट्रांसफ़र करके अपना इनवाइट लिंक एक्टिवेट करें
- अपना लिंक दोस्तों के साथ शेयर करें
- जब आपका दोस्त एक ही ट्रांसफ़र में AED 3,000 से ज़्यादा भेजे, तो AED 50 कमाएँ
- आपके दोस्त को भी इनाम के तौर पर AED 25 मिलते हैं
- आपका दोस्त नया यूज़र होना चाहिए (जो पहले से Huru पर रजिस्टर्ड न हो)
- उन्हें आपके इनवाइट लिंक से साइन अप करना होगा
- साइन अप करने के 30 दिनों के अंदर उन्हें एक ही ट्रांसफ़र में कम से कम AED 3000 भेजने होंगे
- इनाम सिर्फ़ उनके पहले ट्रांसफ़र पर लागू होता है
सभी शर्तें पूरी होने के बाद, इनाम 5 दिनों के अंदर आपके UAE बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
हाँ, रेफ़रल प्रोग्राम से आप ज़्यादा से ज़्यादा AED 5000 कमा सकते हैं।
हाँ, Huru पहले से नोटिस दिए बिना किसी भी समय इस प्रोग्राम में बदलाव कर सकता है या इसे बंद कर सकता है।
किसी भी तरह की धोखाधड़ी या गलत इस्तेमाल करने पर प्रोग्राम से बाहर कर दिया जाएगा।
प्रोफ़ाइल और सामान्य
आप Huru ऐप पर अपना ईमेल अपडेट कर सकते हैं। इसके स्टेप ये हैं:
- ऐप में ‘मेरा अकाउंट’ सेक्शन में जाएँ
- ‘पर्सनल जानकारी’ पर टैप करें
- आपको Huru पर रजिस्टर्ड मौजूदा ईमेल पता दिखेगा, ‘एडिट करें’ पर टैप करें
- ‘एडिट करें’ पर टैप करने के बाद नया ईमेल पता डालें
- OTP से नया ईमेल वेरिफ़ाई करें
- आपका नया ईमेल अपडेट हो गया
आप Huru ऐप पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके स्टेप ये हैं:
- ऐप में ‘मेरा अकाउंट’ सेक्शन में जाएँ
- ‘पर्सनल जानकारी’ पर टैप करें
- आपको Huru पर रजिस्टर्ड मौजूदा मोबाइल नंबर दिखेगा, ‘एडिट करें’ पर टैप करें
- ‘एडिट करें’ पर टैप करने के बाद नया मोबाइल नंबर डालें
- OTP से नया मोबाइल नंबर वेरिफ़ाई करें
- आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट हो गया
ऐसा तब हो सकता है, जब आपने गलत PIN डाला हो, या गलत लॉगिन कोशिशों की लिमिट पार हो गई हो।
अगर लिमिट पार हो गई है, तो दोबारा कोशिश करने के लिए स्क्रीन पर दिखाए गए इंतज़ार के समय तक रुकें, या फिर Huru ऐप पर अपना PIN रीसेट करने के लिए लॉगिन स्क्रीन पर ‘PIN भूल गए’ का विकल्प इस्तेमाल करें।
आप Huru ऐप पर अपना PIN रीसेट कर सकते हैं। इसके स्टेप ये हैं:
- लॉगिन स्क्रीन पर ‘PIN भूल गए’ पर क्लिक करें
- पहचान वेरिफ़ाई करने के लिए वह Emirates ID डालें, जो KYC के लिए इस्तेमाल किया था
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिला OTP डालें
- नया PIN डालें
- कन्फ़र्म करने के लिए नया PIN दोबारा डालें
- नए PIN से लॉगिन करें
बायोमेट्रिक लॉगिन से आप अपने फ़ोन में सेट किए गए Face ID या फ़िंगरप्रिंट से Huru ऐप में लॉगिन कर सकते हैं। इससे लॉगिन ज़्यादा सुरक्षित होता है, और आप ऐप में जल्दी और आसानी से लॉगिन भी कर पाते हैं।
आप ऐप के ‘मेरा अकाउंट’ सेक्शन में मौजूद सेटिंग्स से बायोमेट्रिक लॉगिन चालू या बंद कर सकते हैं।
हाँ। आप ऐप पर लॉगिन का PIN बदल सकते हैं।
सबसे पहले, आपको बायोमेट्रिक या PIN से ऐप में लॉगिन करना होगा। ‘PIN बदलें’ का विकल्प आपको ऐप के ‘मेरा अकाउंट’ सेक्शन में मिलेगा।
PIN बदलने के लिए अपना पुराना PIN और नया PIN डालें। ध्यान दें - आप अपने पिछले 3 PIN इस्तेमाल नहीं कर सकते, और ऐसा PIN न रखें जिसका अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सके।
हम नहीं चाहते कि आप Huru छोड़कर जाएँ। अगर आपकी कोई चिंता या दिक्कत है, तो आप मदद के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं। फिर भी, आप अकाउंट डिलीट करने का अनुरोध कर सकते हैं।
अकाउंट बंद करने का अनुरोध करने से पहले, कृपया पक्का कर लें कि
हमारे पास आपका कोई भी लेनदेन पेंडिंग नहीं है
कैशबैक में AED 0 बैलेंस है। आपको इसे पूरा इस्तेमाल करना होगा, या अगर आप यह बैलेंस छोड़ने के लिए तैयार हैं, तो हमें लिखित में बताना होगा
हमारे पार्टनर के पास ऑनबोर्डिंग का कोई अनुरोध पेंडिंग नहीं है
अकाउंट बंद होने के बाद, आप उसी मोबाइल नंबर या ईमेल से Huru पर साइन अप नहीं कर सकते। आप पहचान के वेरिफ़िकेशन के लिए उसी Emirates ID का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते, यानी आप भविष्य में Huru इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे।
अगर आप फिर भी अकाउंट बंद करना चाहते हैं, तो कृपया अकाउंट डिलीट करने के अनुरोध के साथ help@huru.co पर लिखें।
ध्यान रखें कि नियामक कारणों से हमें आपका कुछ व्यक्तिगत डेटा स्टोर करना ज़रूरी है, इसलिए हम आपकी सारी जानकारी सिस्टम से नहीं हटा सकते।
लेकिन जिस जानकारी की अब ज़रूरत नहीं है, उसे हम डिलीट कर देंगे, और सारे डेटा को इंडस्ट्री के मानकों के मुताबिक सुरक्षा दी जाती है। इस बारे में और जानने के लिए, कृपया www.huru.co पर हमारी प्राइवेसी पॉलिसी देखें
लेनदेन
फ़िलहाल Huru भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मिस्र और फ़िलीपींस में पैसे भेजने की सुविधा देता है। हमारी टीम और देशों के लिए भी सेवाएँ शुरू करने पर लगातार काम कर रही है।
- अपने Huru मोबाइल ऐप में लॉगिन करें
- ‘पैसे भेजें’ विकल्प पर क्लिक करें
- कोट देखें और जितनी रकम भेजनी है, वह डालें
- लाभार्थी की ज़रूरी जानकारी डालें
- अपने अकाउंट से पैसे जोड़ें और अपनों को पैसे भेजें
हर रेमिटेंस प्रदाता और जिस देश में पैसे भेजे जा रहे हैं, उसके हिसाब से ज़रूरी जानकारी की सूची अलग होती है। आम तौर पर ये जानकारियाँ माँगी जाती हैं:
- व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, रिश्ता, राष्ट्रीयता आदि
- पैसे पाने वाले के भुगतान के तरीके की जानकारी, जैसे बैंक अकाउंट नंबर / IBAN, IFSC, बैंक का नाम, ब्रांच का नाम
- पैसे पाने वाले का पता
ठीक-ठीक कौन-सी जानकारी चाहिए, यह ऐप की लाभार्थी जोड़ने वाली स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
लेनदेन रद्द होने के बाद पैसे रिफ़ंड होने में आम तौर पर 5 कार्य दिवस तक लगते हैं, लेकिन आप जिस देश में पैसे भेजने की कोशिश कर रहे थे और रद्द होने की वजह के हिसाब से इसमें ज़्यादा समय भी लग सकता है।
फ़िलहाल आप अपने ट्रांसफ़र का भुगतान अपने Huru Money बैलेंस या किसी UAE बैंक अकाउंट से कर सकते हैं। हम जल्द ही भुगतान के दूसरे तरीके जोड़ने पर लगातार काम कर रहे हैं।
ठीक-ठीक फीस मोबाइल ऐप की ‘कोट’ स्क्रीन और ‘लेनदेन रिव्यू करें’ स्क्रीन, दोनों पर दिखाई जाएगी। लेनदेन के बाद, सारी फीस और लेनदेन की पूरी जानकारी ‘लेनदेन की जानकारी’ स्क्रीन पर मिलेगी।
आप Huru ऐप की ‘लेनदेन की जानकारी’ स्क्रीन से अपने लेनदेन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं
लेनदेन सफलतापूर्वक पूरा होने पर आपको एक ईमेल और पुश नोटिफ़िकेशन मिलेगा। आप ऐप के ‘लेनदेन की जानकारी’ सेक्शन में भी लेनदेन का ताज़ा स्टेटस देख सकते हैं।
यह आपके लाभार्थी के देश पर निर्भर करता है। भारत के लिए यह लगभग तुरंत हो जाता है। पाकिस्तान के लिए इसमें 24 घंटे तक, और बांग्लादेश, नेपाल और फ़िलीपींस के लिए 2 कार्य दिवस तक लग सकते हैं।
समय इस पर निर्भर करता है कि पैसे किस देश और किस बैंक में भेजे जा रहे हैं, और पार्टनर एक्सचेंज हाउस की कंप्लायंस जाँच में कितना समय लगता है। आप ऐप के ‘लेनदेन की जानकारी’ सेक्शन में किसी भी लेनदेन का ताज़ा स्टेटस देख सकते हैं।
लेनदेन के लिए आपके अकाउंट से पैसे कट जाने के बाद, लेनदेन रद्द नहीं किया जा सकता।
अधूरे वेरिफ़िकेशन, कंप्लायंस जाँच या अकाउंट में पर्याप्त पैसे न होने की वजह से लेनदेन रद्द हो सकते हैं। लेनदेन रद्द होने पर यूज़र को पॉलिसी के मुताबिक रिफ़ंड मिलेगा।
आप अपने रजिस्टर्ड ईमेल पते से help@huru.co पर ईमेल भेजकर हमारे कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं।
आप Huru ऐप पर अलग-अलग सेवाओं का भुगतान करने के लिए अपने UAE बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले अपना बैंक अकाउंट जोड़ना होता है और फिर उसे भुगतान के लिए इस्तेमाल करना होता है।
नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करके आप Huru में अपना बैंक अकाउंट जोड़ सकते हैं
- Huru में अपना बैंक अकाउंट कैसे जोड़ें
- Huru ऐप में ‘पैसे भेजें’ पर जाएँ।
- रकम डालें, एक्सचेंज हाउस चुनें, और पैसे पाने वाले (लाभार्थी) को चुनें।
- अपने ट्रांसफ़र की जानकारी जाँचें और भुगतान करने के लिए अपना बैंक अकाउंट जोड़ें।
ध्यान दें - कुछ बैंक नए जोड़े गए लाभार्थी के लिए लेनदेन चालू करने से पहले कुछ समय इंतज़ार करवाते हैं। आपको उतना समय इंतज़ार करना होगा और फिर भुगतान की कोशिश करनी होगी। आपका अकाउंट लेनदेन के लिए तैयार होते ही Huru आपको सूचना देगा
ऐसा किसी तकनीकी वजह से या आपके बैंक अकाउंट में गलत लॉगिन कोशिशों की वजह से हो सकता है। सही जानकारी के साथ दोबारा जोड़ने की कोशिश करें, उम्मीद है इस बार यह बिना किसी दिक्कत के जुड़ जाएगा।
हाँ, कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है, जब हमें आपके बैंक अकाउंट से भुगतान शुरू न हो पाने की सूचना मिली हो या हमारे पार्टनर से ‘पेंडिंग’ स्टेटस मिला हो।
अगर आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट गए हैं, लेकिन Huru ने ऐप पर भुगतान पूरा नहीं किया है, तो चिंता न करें। जिस अकाउंट से पैसे कटे थे, Huru उसी अकाउंट में रकम रिफ़ंड कर देगा
रिफ़ंड मिलने में 5 कार्य दिवस तक लग सकते हैं।
नहीं। फ़िलहाल आप Huru पर सेवाओं का भुगतान अपने Huru Money बैलेंस या किसी बैंक अकाउंट से कर सकते हैं। आगे चलकर हम कार्ड से भुगतान की सुविधा भी शुरू करेंगे।
आप लाभार्थी को डिलीट नहीं कर सकते, लेकिन आप कभी भी नया लाभार्थी जोड़ सकते हैं। अगर लाभार्थी वही है जिसे आपने पहले जोड़ा था, तो जोड़ते समय कृपया उसका निकनेम बदल दें।
फ़िलहाल आप अपने Huru Money बैलेंस या अपने UAE बैंक अकाउंट से पैसे भेज सकते हैं। हमारी टीम आपके लिए भुगतान के और विकल्प (जैसे डेबिट कार्ड) शुरू करने पर लगातार काम कर रही है। अभी UAE के सिर्फ़ चुनिंदा बैंक ही उपलब्ध हैं। पैसे भेजते समय कृपया सूची में देख लें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।
अपने Huru Money बैलेंस से आप एक इंटरनेशनल ट्रांसफ़र में ज़्यादा से ज़्यादा AED 15,000 भेज सकते हैं, और एक दिन में ज़्यादा से ज़्यादा AED 30,000 और एक महीने में AED 30,000। लिमिट AML (मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम) जाँच पर भी निर्भर करती है, और पैसे भेजने से पहले ऐप आपको लागू लिमिट दिखाता है।
फ़िलहाल Huru पर उपलब्ध बैंकों की सूची यह है:
- Abu Dhabi Commercial Bank
- Abu Dhabi Islamic Bank
- Al Maryah Community Bank
- CitiBank
- Commercial Bank of Dubai
- Dubai Islamic Bank
- EI 2.0 by Emirates Islamic
- ENBD X
- First Abu Dhabi Bank
- HSBC
- Mashreq Al Islami Bank
- Mashreq Neo Bank
- Mashreq UAE
- RAKBANK
- Sharjah Islamic Bank
- Standard Chartered
- Wio Bank P.J.S.C.
पहचान का वेरिफ़िकेशन
अकाउंट एक्टिवेशन का मतलब है आपको जानना और आपकी पहचान वेरिफ़ाई करना। Huru ऐप पर नियामक नियमों के दायरे में आने वाले वित्तीय कामों के लिए यह ज़रूरी है। हमारे पार्टनर और CBUAE की ज़रूरतों के मुताबिक हमें ऐसा करना होता है।
Huru ऐप पर आप कई तरह की वित्तीय सेवाएँ इस्तेमाल कर सकते हैं: इंटरनेशनल लेनदेन और Huru Money अकाउंट, जिसमें आप अपनी सैलरी पा सकते हैं, अपने दोस्तों को भुगतान कर सकते हैं, अपने ख़र्च मैनेज कर सकते हैं, अपने बिल भर सकते हैं, वगैरह।
खुद को वेरिफ़ाई करने (KYC) में सिर्फ़ एक मिनट लगता है। आपको वेरिफ़ाई करने के लिए हमें आपका Emirates ID चाहिए। इसमें ये स्टेप शामिल हैं:
- अपना Emirates ID स्कैन करना
- UAE में अपनी नौकरी की स्थिति बताना
- सेल्फ़ी वीडियो के ज़रिए आपका वेरिफ़िकेशन
यह प्रक्रिया आम तौर पर तुरंत पूरी हो जाती है, और इन जानकारियों के आधार पर हम आपको Huru ऐप की अलग-अलग सेवाएँ इस्तेमाल करने देंगे।
अगर वेरिफ़िकेशन में कोई तकनीकी दिक्कत आए या आपकी सेल्फ़ी और Emirates ID की जानकारी मेल न खाए, तो एक्टिवेशन फ़ेल हो जाता है। ऐसे में आपको वेरिफ़िकेशन की प्रक्रिया दोबारा करनी होगी। इसमें बस पहले डाली गई जानकारी कन्फ़र्म करनी होती है और सेल्फ़ी वीडियो वेरिफ़िकेशन करना होता है। अगर दिक्कत बनी रहे, तो आप हमसे help@huru.co पर संपर्क कर सकते हैं।
जब आप Huru की, या CBUAE के नियमों के तहत काम करने वाले पार्टनर की, स्वीकृति की शर्तें पूरी नहीं करते, तब आपका अकाउंट एक्टिवेशन रिजेक्ट हो जाता है। ग्राहक को स्वीकार करने की पॉलिसी हर पार्टनर की अपनी होती है। ऐसे मामलों में आपसे और जानकारी माँगी जा सकती है, ताकि Huru या पार्टनर कंपनियाँ आपके मामले को मंज़ूरी के लिए आगे बढ़ा सकें। कुछ दुर्लभ मामलों में आपका मामला आख़िरकार रिजेक्ट हो सकता है, और तब आप Huru पर सेवाएँ या हमारे पार्टनर की सेवाएँ इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे।
Emirates ID स्वीकार न होने की ये वजहें हो सकती हैं:
- Emirates ID एक्सपायर हो गया है। आपको वैध Emirates ID इस्तेमाल करना होगा
- Emirates ID स्कैन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हम आपको वेरिफ़ाई नहीं कर सकते। फ़िलहाल हमारे पास आपको वेरिफ़ाई करने का कोई दूसरा तरीका नहीं है
- Emirates ID स्कैन भी हो रहा है और वैध भी है। ऐसे में सबसे ज़्यादा संभावना यही है कि आपका Emirates ID जल्द एक्सपायर होने वाला है। ऐसे में हमारा अनुरोध है कि नया Emirates ID मिलने के बाद वेरिफ़िकेशन करें
शुरुआती एक्टिवेशन पूरा होने के बाद Huru आपके Emirates ID की एक्सपायरी पर नज़र रखता है और आपको याद दिलाता है। जब ऐप, ईमेल या किसी दूसरे माध्यम से आपको इसकी सूचना दी जाए, तो आपको अपने Emirates ID की जानकारी अपडेट करनी होगी। आपको सेल्फ़ी वीडियो वेरिफ़िकेशन भी करना होगा। यह आपके अकाउंट की सुरक्षा के लिए है।
हाँ, Huru समय-समय पर कुछ यूज़र से अपनी पहचान दोबारा वेरिफ़ाई करने के लिए कह सकता है। जब आपको यह ऐप में या Huru से मिले किसी मैसेज में दिखे, तो आपको नया Emirates ID अपलोड करना होगा और सेल्फ़ी वीडियो वेरिफ़िकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी
इसके बाद आप Huru की सभी वित्तीय सेवाएँ इस्तेमाल कर पाएँगे
अकाउंट और कार्ड
Huru Money अकाउंट एक डिजिटल वॉलेट है, जिससे आप पैसे टॉप-अप कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं, UAE के अंदर पैसे भेज और पा सकते हैं, और UAE में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन खरीदारी के लिए Huru कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
Huru कार्ड एक प्रीपेड कार्ड है, जो आपके Huru Money अकाउंट से जुड़ा है। आप इसे ATM से पैसे निकालने, दुकानों पर खरीदारी और ऑनलाइन लेनदेन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
UAE का कोई भी निवासी या नागरिक, जिसकी उम्र 18 साल या उससे ज़्यादा हो और जिसके पास वैध Emirates ID हो, Huru Money अकाउंट खोल सकता है।
आप Huru ऐप डाउनलोड करके और KYC की झटपट प्रक्रिया पूरी करके अकाउंट खोल सकते हैं, जिसमें सिर्फ़ 30 सेकंड लगते हैं।
आप इन तरीकों से अपने Huru Money अकाउंट में पैसे जोड़ सकते हैं:
- Huru ऐप पर अपने खुद के बैंक अकाउंट से बैंक ट्रांसफ़र करके
- अपना Huru Money IBAN शेयर करके, UAE में परिवार और दोस्तों से पैसे पाकर
- मासिक मेंटेनेंस फीस: AED 2.10
- ATM से पैसे निकालना (UAE के ATM): AED 2.10
- लेनदेन अस्वीकार होने की फीस: AED 1.05
- बैलेंस की जानकारी लेना (UAE के ATM): AED 1.05 (11 नवंबर 2026 से AED 2.10)
- UAE के बैंक अकाउंट में पैसे भेजना: AED 2.10 (11 नवंबर 2026 से AED 2.99)
- Huru Money बैलेंस से विदेश पैसे भेजना: AED 5 से AED 21 तक, देश/करेंसी के आधार पर
- किसी दूसरे Huru Money अकाउंट होल्डर से पैसे पाना: मुफ़्त
- किसी दूसरे Huru Money अकाउंट होल्डर को पैसे भेजना: मुफ़्त
- Huru Money कार्ड से खरीदारी के लेनदेन: मुफ़्त (UAE के अंदर)
- Huru Money कार्ड पर थर्ड पार्टी वॉलेट टॉप-अप: मुफ़्त (11 नवंबर 2026 से AED 4.99)
- डिजिटल कार्ड (पहली बार और बदलने पर): मुफ़्त
- फ़िज़िकल कार्ड ऑर्डर करने की फीस (पहला ऑर्डर): AED 26.25
- फ़िज़िकल कार्ड बदलने की फीस: AED 26.25
- ऐप से डिजिटल स्टेटमेंट जारी करना: मुफ़्त
हाँ, कुछ अतिरिक्त चार्ज लग सकते हैं:
- सेवा प्रदाता फीस: यह वह फीस है जो Huru के पार्टनर (बिलर, एक्सचेंज हाउस) बिल/रिचार्ज की रकम के ऊपर लेते हैं। यह इस पर निर्भर करती है कि पैसे किस देश में भेजे जा रहे हैं, कितनी रकम भेजी गई और कितनी रकम चुकाई गई।
- भुगतान के तरीके की फीस: Huru ऐप में आप भुगतान का जो तरीका चुनते हैं, उसके आधार पर एक फीस ली जाती है। यह लेनदेन के समय दिखाई जाएगी।
ज़्यादातर लेनदेन तुरंत प्रोसेस हो जाते हैं। लेकिन कुछ लेनदेन में 2 कार्य दिवस तक लग सकते हैं, जैसे इंटरनेशनल ट्रांसफ़र या बैंक अकाउंट में भुगतान।
आप Huru ऐप में ‘कार्ड’ सेक्शन में जाकर Huru कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। वहाँ आपको कार्ड ऑर्डर करने के चार्ज दिखाए जाएँगे, और फिर आप ऑर्डर दे सकते हैं।
अगर आपका कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए, तो उसे तुरंत Huru ऐप से ब्लॉक करें और कार्ड बदलने का अनुरोध करें।
किसी भी सवाल या मदद के लिए, आप चैट सपोर्ट (अपने प्रोफ़ाइल सेक्शन में) के ज़रिए हमसे संपर्क कर सकते हैं, या हमें help@huru.co पर या Huru ऐप के सपोर्ट सेक्शन से लिख सकते हैं।
नए कार्ड या कार्ड बदलने का ऑर्डर देने के बाद, आपका कार्ड 3-5 कार्य दिवसों में आप तक पहुँचा दिया जाएगा।
Huru कार्ड UAE के अंदर ऐसे किसी भी मर्चेंट (दुकान/विक्रेता) के यहाँ इस्तेमाल किया जा सकता है, जो Visa स्वीकार करता है, ऑनलाइन भी और दुकान पर भी। फ़िलहाल, UAE के बाहर Huru कार्ड इस्तेमाल करने की सुविधा नहीं है।
हाँ, आप ऐसे किसी भी ATM से कैश निकाल सकते हैं जो Visa कार्ड स्वीकार करता हो, लेकिन सिर्फ़ UAE के अंदर। कृपया ध्यान दें कि ये बैंक फ़िलहाल Huru कार्ड से कैश निकालने की सुविधा नहीं देते:
- Al Masraf Bank
- Arab Bank PLC
- Habib Bank A.G Zurich
- National Bank of Fujairah PSC
- Standard Chartered Bank
- Ajman Bank P.J.S.C
- Al Maryah Community Bank L.L.C.
- Bank Melli Iran
- Bank Saderat Iran
नहीं। आपका Huru Money अकाउंट बनाते समय ही Huru तुरंत एक डिजिटल कार्ड बना देता है। आप ऑर्डर देकर इसे फ़िज़िकल कार्ड में बदल सकते हैं। किसी भी समय आपके पास या तो डिजिटल कार्ड होगा या फ़िज़िकल कार्ड।
आप ऐप से अपने Huru कार्ड की सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं, जैसे कार्ड लॉक/अनलॉक करना, ख़र्च की लिमिट तय करना, और ऑनलाइन लेनदेन, ATM से पैसे निकालना या दुकानों पर खरीदारी चालू/बंद करना।
हाँ, मेंटेनेंस चार्ज के रूप में हर महीने एक छोटी-सी फीस (AED 2.10) लग सकती है।
नहीं। हमारे सभी चार्ज ‘चार्ज की सूची’ में दिए गए हैं, जो ऐप के ‘मदद और सपोर्ट’ सेक्शन में और हमारी वेबसाइट पर है। किसी भी लेनदेन को कन्फ़र्म करने से पहले ऐप आपको उसकी फीस दिखाता है।
Huru का बैकएंड प्लेटफ़ॉर्म सुरक्षित है और Huru को UAE सेंट्रल बैंक से लाइसेंस मिला है। आपके पैसे सुरक्षित रहें, इसके लिए Huru कंप्लायंस (नियमों के पालन) के सख्त दिशानिर्देश मानता है।
ऐप के ‘लेनदेन’ सेक्शन में आप क्रेडिट और डेबिट, दोनों तरह के लेनदेन देख सकते हैं, साथ में हर लेनदेन की तारीख़ और समय भी।
हाँ, आप ऐप के ‘स्टेटमेंट’ सेक्शन से अपना मासिक स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
पैसे जोड़ने के लिए ये स्टेप फ़ॉलो करें:
- ‘अकाउंट’ सेक्शन में जाएँ।
- ‘पैसे जोड़ें’ पर टैप करें।
- जितनी रकम जोड़नी है, वह डालें या चुनें।
- भुगतान का तरीका चुनें (UAE बैंक अकाउंट आदि)।
- भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
अगर Huru को आपके बैंक अकाउंट से पैसे नहीं मिले हैं, तो ‘पैसे जोड़ें’ वाला लेनदेन ‘प्रोसेस में’ दिख सकता है। जैसे ही Huru के बैंक अकाउंट में पैसे आ जाते हैं, जोड़ी गई रकम आपके Huru Money अकाउंट में दिखने लगेगी। अगर यह एक दिन से ज़्यादा समय तक पेंडिंग रहे, तो हमारे सपोर्ट चैनलों के ज़रिए हमसे ज़रूर संपर्क करें।
हाँ, अलग-अलग लेनदेन पर अलग-अलग तरह की लिमिट हैं। आप इन्हें यहाँ देख सकते हैं: Huru Money की लिमिट (यहाँ क्लिक करें)
Quick Cash
Quick Cash के ज़रिए Huru ग्राहक इमरजेंसी, परिवार के ख़र्च या महीने के बिल जैसी ज़रूरतों के लिए Mawarid Finance PJSC से जल्दी और कम अवधि का फ़ाइनेंस पा सकते हैं।
Huru के आपके पिछले इस्तेमाल और आपकी सैलरी के रिकॉर्ड के आधार पर, आपको AED 300 से AED 5,000 तक मिल सकते हैं।
रकम और आपकी प्रोफ़ाइल के हिसाब से, आप 1 से 3 महीने तक की अवधि चुन सकते हैं।
हाँ, Quick Cash पर मासिक चार्ज और एक बार लगने वाली फीस है।
ठीक-ठीक रकम इन बातों पर निर्भर करती है:
- आप कितनी रकम लेते हैं
- आप कितने महीने चुनते हैं
- आपके पिछले भुगतानों का रिकॉर्ड
👍कन्फ़र्म करने से पहले आपको हमेशा पूरी फीस साफ़-साफ़ दिखाई जाएगी। कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं है।
नहीं। Quick Cash मिलने से पहले आपको कुछ भी नहीं देना होता।
मासिक फीस – बाकी रकम पर हर महीने लगने वाला चार्ज।
प्रोसेसिंग फीस – 1.05% (VAT सहित)
समय से पहले भुगतान की फीस – बाकी रकम का 1.05% (VAT सहित)।
लायबिलिटी लेटर फीस – हर लेटर के लिए AED 10।
📌 एक आसान उदाहरण:
अगर आप AED 500 लेते हैं और समय से पहले चुका देते हैं, तो समय से पहले भुगतान की आपकी फीस लगभग AED 5 होगी।
ज़्यादातर मामलों में मंज़ूरी कुछ ही मिनटों में मिल जाती है। अगर मैन्युअल जाँच की ज़रूरत हो, तो Emirates ID के वेरिफ़िकेशन में 48 कामकाजी घंटे तक लग सकते हैं।
कुछ आम वजहें:
- आपकी सैलरी आपके Huru सैलरी अकाउंट में नहीं आ रही है
- आप पर कोई रकम बकाया है या भुगतान में देरी हुई है
- आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी गलत या अधूरी है
नहीं, सिर्फ़ अप्लाई करने से आपके स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ता।
बिक्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, रकम Mawarid Finance के पास मौजूद आपके अकाउंट में जमा कर दी जाती है।
आम तौर पर मंज़ूरी मिलने के 24 घंटे के अंदर।
वीकेंड और सार्वजनिक छुट्टियों की वजह से देरी हो सकती है।
हाँ। आपके कन्फ़र्म करने से पहले ऐप सारी रकम, फीस और मासिक भुगतान दिखाएगा।
दो तरीकों से:
- देय तारीख़ पर आपके Huru सैलरी अकाउंट से ऑटोमैटिक डेबिट
- किसी भी बैंक अकाउंट से ऑनलाइन ट्रांसफ़र
हाँ, पैसे मिलने के 7 दिन बाद।
इस पर समय से पहले भुगतान की एक छोटी-सी फीस लगती है (बाकी रकम का 1.05%)।
हाँ। जब पिछली रकम पूरी तरह चुका दी जाए और सिस्टम में अपडेट हो जाए, तब आप फिर से अप्लाई कर सकते हैं।
फ़िलहाल यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
नहीं। पहले आपको मौजूदा Quick Cash पूरा चुकाना होगा।
यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
AECB (Al Etihad Credit Bureau) UAE में भुगतानों का रिकॉर्ड रखता है। Quick Cash के भुगतानों की जानकारी AECB को दी जाती है।
सारी देय रकम समय पर चुकाएँ
छूटे हुए या देर से हुए भुगतान चुका दें
अपना Huru सैलरी अकाउंट एक्टिव रखें
अतिरिक्त चार्ज लग सकते हैं
आपका AECB स्कोर कम हो सकता है
आपको रिमाइंडर मिलेंगे और फ़ॉलो-अप कॉल आएँगी
आगे Quick Cash पाने की आपकी पात्रता पर असर पड़ सकता है
अगर आप ऐप में दिखाई गई पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं और आपकी सैलरी नियमित रूप से आपके Huru सैलरी अकाउंट में आ रही है, तो आप अप्लाई कर सकते हैं।
नहीं। सुरक्षा कारणों से, आपको खुद ही अपने Emirates ID और अपने Huru ऐप से अप्लाई करना होगा।
हाँ, अगर आपका Huru बैलेंस कम है, तो आप किसी भी बैंक अकाउंट से ट्रांसफ़र कर सकते हैं।
हाँ, Huru ऐप रिमाइंडर भेजता है, ताकि आपकी देय तारीख़ न छूटे।
यह इस बात की पुष्टि है कि आप पर कोई रकम बकाया नहीं है। आप इसे Huru ऐप में माँग सकते हैं। इसकी फीस AED 10 है और लेटर तुरंत मिल जाता है।
टेलीमार्केटिंग
अगर आप पहले हमसे संपर्क में रहे हैं, आपने हमारी सेवाओं के लिए रजिस्टर किया है, मार्केटिंग से जुड़े संदेश पाने के लिए सहमति दी है, या हमसे आपका पहले से कोई संबंध है, तो आपको Huru से कॉल आ सकती है।
हमारे प्रतिनिधि बातचीत की शुरुआत में हमेशा अपना परिचय देंगे और कॉल का मकसद बताएँगे।
हाँ। आपको किसी भी समय मार्केटिंग और प्रमोशनल कॉल बंद करवाने का अधिकार है।
बस कॉल के दौरान हमारे प्रतिनिधि को बता दें कि आप आगे मार्केटिंग से जुड़े संदेश नहीं पाना चाहते, और हम उसी के मुताबिक आपकी पसंद अपडेट कर देंगे।
या फिर, आप Huru ऐप से भी इन्हें बंद कर सकते हैं।
संपर्क से जुड़ी अपनी पसंद अपडेट करने के लिए आप हमारी कस्टमर सपोर्ट टीम से भी संपर्क कर सकते हैं।
ग्राहक अपने टेलीकॉम सेवा प्रदाता के ज़रिए अपना मोबाइल नंबर UAE की डू नॉट कॉल रजिस्ट्री (DNCR) में रजिस्टर करा सकते हैं।
- du के ग्राहक DNCR में रजिस्ट्रेशन के निर्देशों के लिए उस सेवा प्रदाता के आधिकारिक चैनल देख सकते हैं।
- e& UAE के ग्राहक DNCR में रजिस्ट्रेशन के निर्देशों के लिए उस सेवा प्रदाता के आधिकारिक चैनल देख सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के बाद, पात्र संस्थाओं को UAE के नियमों के अनुसार लागू DNCR ज़रूरतों का पालन करना होता है।
अगर आपको लगता है कि कोई कॉल अनुचित, गुमराह करने वाली या ज़रूरत से ज़्यादा थी, या उसमें संपर्क से जुड़ी आपकी पसंद का ध्यान नहीं रखा गया, तो आप हमारी कस्टमर सपोर्ट टीम से शिकायत कर सकते हैं।
शिकायत करते समय, कृपया ये जानकारी दें:
- आपका संपर्क नंबर
- कॉल की तारीख़ और समय (अगर उपलब्ध हो)
- आपकी शिकायत का ब्यौरा
हम मामले की जाँच करेंगे और शिकायत निपटाने की अपनी प्रक्रिया के अनुसार जवाब देंगे।